27 को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर
लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'क्लासिकÓ एवं अग्रवाल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को हनुमानगढ़ रोड स्थित अग्रवाल ट्रस्ट भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव जिंदल आधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच करेंगे।
लायन अरुण अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद पात्र जरूरतमंद मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन वृद्ध आश्रम रोड स्थित डॉ. संजीव जिंदल अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे।

No comments