प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बधाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जीटी करनाल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में हवन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

No comments