Breaking News

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार तड़के से दो-तीन दिनों तक भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवात के रूप में तेज हवाएं चल रही हैं। पंजाब और राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है।

No comments