इंडिगो का यात्रियों को झटका: नवजात बच्चों का हवाई किराया बढ़ा
इंडिगो ने अपने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों के लिए किराए और अन्य सेवाओं के शुल्कों में बढ़ोतरी की है। एयरलाइन ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों के किराए में 1,000 रुपये का सीधा इजाफा कर दिया है। अब माता-पिता को अपनी गोद में बच्चे को बैठाकर यात्रा कराने के लिए 2,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि उड़ानों में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग से सीट आवंटित नहीं की जाती, लेकिन यात्रा के दौरान बुकिंग के समय शिशु की जानकारी देना अनिवार्य है।

No comments