गोवर्धन पदयात्रा में जहरीले कीड़े ने काटा, यात्री की मौत:यात्रा स्थगित कर सभी लौटे
सवाई माधोपुर के बौंली कस्बे के रहने वाले जय प्रकाश सैन की गोवर्धन पैदल यात्रा के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। उनके साथ गए परिजनों और अन्य यात्रियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बौंली कस्बे से गोवर्धन के लिए पद यात्रा रवाना हुई थी जिसमें जय प्रकाश सैन भी गोवर्धन की पैदल यात्रा पर गए हुए थे।। रास्ते में भरतपुर जिले के भुसावर के पास उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया। इस हादसे के बाद सभी यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है और वे वापस लौट आए हैं।

No comments