तीन दिन पहले खरीदा आईफोन 18, ई-रिक्शा में झपटकर ले गए बदमाश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी युवती के हाथ से उसका आईफोन 18 प्रो झपट लिया और फरार हो गए. वारदात के दौरान बदमाशों ने पहले मोबाइल को लेकर युवती से सवाल किया और उसके नया फोन होने की पुष्टि होते ही उसे निशाना बनाया.
इस घटना के बाद अब पीडि़ता का वह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पति के साथ अपने नए आईफोन 18 प्रो की अनबोक्स करती दिखाई दे रही है. वीडियो में फोन खरीदने की खुशी साफ नजर आ रही है. परिवार के मुताबिक, यह फोन वारदात से सिर्फ तीन दिन पहले खरीदा गया था.

No comments