Breaking News

सीआरपीएफ की महिला कमांडो के 40 साल पूरे, 25 सितंबर को होगा सम्मान

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की सेवा के 40 साल पूरे हो रहे हैं. साल 1986 में देश की पहली महिला बटालियन की शुरुआत के साथ सीआरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ था. चार दशकों में महिला जवानों ने देश की सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभाई है. सीआरपीएफ में महिला कर्मियों की चार दशक की सेवा और योगदान को सम्मान देने के लिए 25 सितंबर 2026 को सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान सीआरपीएफ के महानिदेशक और सीआरपीएफ परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष, सेवारत और पूर्व महिला कर्मियों को उनके योगदान और बलिदान के लिए सम्मानित करेंगे.

No comments