नहीं लगेगा आईफोन का लंगर, चंडीगढ़ प्रशासन ने लगाई रोक
चंडीगढ़ में आज 22 सितंबर लगने वाले 'आईफोन के लंगरÓ पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते हैं और भीड़ बेकाबू होने की स्थिति में भगदड़ जैसे हालात पैदा होने का खतरा है। इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने पुलिस को 22 सितंबर को होने वाले इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के जमावड़े की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि अचानक बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

No comments