Breaking News

यूपी के उन्नाव में सड़कों पर नाव चल रहीं:बंगाल में मछुआरों ने हाथी के बच्चे को बचाया

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, जिसके मंगलवार तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। बांग्लादेश ने इसका नाम 'अर्नबÓ रखा है। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पहाड़ों पर भारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। उन्नाव में सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी में बह रहे हाथी के नवजात बच्चे को मछुआरों ने बचा लिया। गजोल्डोबा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बच्चा तेज बहाव में बह रहा था।

No comments