आरएसएसबी ने बदली दोनों सीईटी परीक्षाओं की तारीख- चुनावों के चलते लिया फैसला
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा यानी सीईटी की दोनों स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव का सीधा असर प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जिन्होंने इन दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परीक्षा आयोजन के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की आवश्यकता होती है। चुनावी प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं को देखते बोर्ड ने अब इसे आगे बढ़ाकर 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित कराने का फैसला किया गया है।

No comments