Breaking News

सोने की पालकी में नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी

राजसमंद के गढ़बोर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ मंदिर में आज जलझूलनी एकादशी का मेला आयोजित हो रहा है। मेले में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। जलझूलनी एकादशी के मौके पर आज मंदिर से ठाकुरजी को सोने की पालकी में विराजित कर शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े और पुजारी परिवार का लवाजमा शामिल हुए।

No comments