Breaking News

सवाईमाधोपुर में उपसभापति चुनाव के दौरान बवाल

सवाईमाधोपुर में आज उपसभापति पद के चुनाव के दौरान नगर परिषद परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा निकाय प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत निर्वाचन स्थल में प्रवेश करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे उपसभापति पद के लिए नामांकन करवाने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें निर्वाचन स्थल के बाहर रोक दिया। बाहर रोके जाने पर विवाद बढ़ गया और मदन प्रजापत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई।

No comments