Breaking News

कार चलाना सीख रहे युवकों को हथियार दिखाकर लूटा

अजमेर की कृष्णगंज थाना क्षेत्र में रोड पर कार चलाना सीख रहे युवक और उसके दोस्त को चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूट लिया। बदमाश सोने के गहने उतरवाकर ले गए। पीडि़त ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें रोककर हथियारों के बल पर सोने का ब्रेसलेट और चांदी की चेन छीन ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments