Breaking News

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीता

भारत की सुचिका तरियाल ने सोमवार को नागोया में जारी एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिश्रित मार्शल आर्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में सिंगापुर की हुई हून टियो के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हार के बावजूद सुचिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया और एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या चार पहुंचा दी। भारत के अब तक के चार पदकों में तीन रजत पदक निशानेबाजी से आए हैं।

No comments