Breaking News

चुनाव से पहले पुलिस से भिड़े कांग्रेस समर्थक:पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के 273 शहरी निकायों में आज मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के लिए निकाय स्तर पर सुबह 10 बजे से वोटिंग हो रही है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव से पहले पुलिस और कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पार्षदों को किडनैप कर लिया। इसके बाद नगर पालिका भवन के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग के बांस उखाड़ कर पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है।

No comments