किसानों को ज्यादा खाद खरीदने पर दिखानी होगी जमाबंदी
कृषि विभाग ने एफएफएस के माध्यम से 20 बैग यूरिया और 10 बैग या ज्यादा डीएपी खरीदने पर अब जमाबन्दी दिखाना अनिवार्य कर दिया है।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राम लाल जाट ने बताया कि टोंक जिले में उर्वरक का विक्रय फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर्स सेल के माध्यम से किसानों द्वारा ऑनलाइन बुक करने के बाद जारी होने वाले क्यूआर कोड या बुकिंग आईडी का आदान विक्रेता द्वारा पॉस मशीन से स्केन करने के बाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों द्वारा स्वयं की मालिकाना हक की भूमि से अधिक भूमि को अपनी दिखाकर अधिक मात्रा में खाद बुक किया जा रहा है।

No comments