मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2027 से बदला नियम
सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए 'ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडड्र्सÓ सर्टिफि़केशन अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत, भारत में ऐसे प्रोडक्ट बेचने से पहले कंपनियों को रेगुलेटरी मंज़ूरी लेनी होगी। इस कदम से खराब क्वालिटी वाले स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री पर रोक लगने और ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम जैसी घरेलू कंपनियों को मदद मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने भारत में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए ज़रूरी बीआईएस स्टैंडर्ड लागू करना इस कैटेगरी के लिए एक अहम पड़ाव है और यह क्वालिटी पर आधारित 'मेड-इन-इंडियाÓ इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है।

No comments