मोदी सर की क्लास में आज से मंत्री सीखेंगे प्रभावी संवाद के गुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार से एक अक्तूबर तक चार बार अपने मंत्रियों के शिक्षक की भूमिका में होंगे। इस कड़ी में प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों को चिंतन शिविर में प्रभावी संवाद करने की कला ही नहीं जनविश्वास को जनाधार में बदलने का गुर भी सिखाएंगे। इस दौरान मोदी मंत्रियों को विभागीय सफलता हासिल करने के टिप्स देने के अलावा 'शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर व्यक्तित्व को निखार कर स्व विकास का मंत्र भी देंगे।
यह शिविर 23, 24, 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होगा। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नेतृत्व अलग-अलग तीन तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे।

No comments