Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर

राजस्थाान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ब्यावर जिले के जैतारण एवं जैसलमेर जिले के रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जैतारण स्थित मरुधर केसरी पावन धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा यहां दर्शन-पूजन के बाद 'सेवा संकल्पÓ बाइक रैली को रवाना करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री रामदेवरा पहुंचेंगे, जहां वे बाबा रामदेव पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।

No comments