Breaking News

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में गर्मी फिर तेज हो गई है। सितंबर के आखिरी दिनों में कई शहरों में मई-जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बीकानेर और बाड़मेर में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिन प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी भी कम हो रही है। यही परिस्थितियां मानसून की विदाई के लिए भी अनुकूल मानी जा रही हैं।

No comments