राजस्थान पुलिस का बड़ा संदेश - बोलने-सुनने में असमर्थ लोगों की हर पुकार अब सुनी जाएगी
आज 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर राजस्थान पुलिस ने एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि वह हर नागरिक के साथ आसान और संवेदनशील संवाद स्थापित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। बोलने और सुनने में असमर्थ दिव्यांगजनों की मदद के लिए 112 डायल करने की अपील की गई है। पोस्ट में साफ लिखा गया है अनकहे शब्दों के मर्म को पहचानें, सांकेतिक भाषा से संवाद को आसान बनाएं! और हम सबकी सुनते हैं, हर आवाज़ सुनने के लिए राजस्थान पुलिस संकल्पबद्ध है। बोल नहीं सकते या सुन नहीं सकते तो भी 112 डायल करो। पुलिस आपकी लोकेशन पकड़ लेगी और मदद पहुंच जाएगी।

No comments