गहलोत, डोटासरा एवं जूली ने मनमोहन सिंह को किया नमन
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि देश को आर्थिक शक्ति बनाने में अतुलनीय योगदान देने के लिए डॉ सिंह को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी विद्वता, सौम्यता एवं सरलता सभी के लिए प्रेरणादायक है।

No comments