Breaking News

नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' शुरू, 4 राज्यों को आपस में जोड़ेगी

रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच एक नई 'अमृत भारत एक्सप्रेसÓ ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और देश के चार प्रमुख राज्यों-गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ेगी। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस नई सर्विस के शुरू होने की तारीख़ का ऐलान बाद में किया जाएगा। यह ट्रेन पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच एक और रेल लिंक देगी। यह ट्रेन राजस्थान के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर को जोड़ेगी।

No comments