जयपुर में साइबर ठग ने दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को फंसाया
जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट मालिक को फंसाने का मामला सामने आया है। साइबर क्रिमिनल ने विश्वास में लेकर रेस्टोरेंट मालिक से बैंक अकाउंट नंबर लिया और उसमें साइबर ठगी की रकम मंगवाने लगा। इसके बाद ठगी की रकम को जालसाजी से उसके मोबाइल की नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए दूसरे बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर लेता था। बैंक अकाउंट होल्ड होने पर जालसाजी का पता चलने पर पीडि़त ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रेस्टोरेंट पर आने-जाने के कारण उसकी जान-पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर आदिल ने उससे दोस्ती कर ली। पिछले 15-20 दिन पहले उसे खुद के बैंक अकाउंट होल्ड होने के कारण परेशान होना बताया।

No comments