Breaking News

रेलवे बोर्ड से मांगी अनुमति:2 ट्रेन खातीपुरा शिफ्ट करने की तैयारी

जयपुर जंक्शन का दबाव कम करने के लिए ट्रेनों को खातीपुरा स्टेशन से शुरू करने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस और जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट को जयपुर के बजाय खातीपुरा से संचालित करने की योजना बनाई है। इसकी अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी है। रेलवे ऑपरेटिंग विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट का खातीपुरा से संचालन लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस को वहां शिफ्ट करने की राह आसान नहीं है।

No comments