फोन हैंग हुआ-ठीक होते ही 3.75 लाख गायब
जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। पीडि़त का फोन अचानक हैंग होकर बंद हो गया। मोबाइल दोबारा सही हुआ तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हो चुके हैं। बैंक से मिली जानकारी ने उसके होश उड़ा दिए।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बताया कि उसने अपना मोबाइल चेक किया तो वह चालू नहीं हो रहा था। उसने आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर नंबर से फोन आया। बैंक की ओर से बताया गया कि उसके क्रेडिट कार्ड से छह ट्रांजेक्शन हुए हैं और कुल 3.75 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।

No comments