Breaking News

जिले में पंचायत समिति प्रधानों का आरक्षण तय

श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। श्रीगंगानगर पंचायत समिति (उत्तर) में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, श्रीगंगानगर पंचायत समिति (दक्षिण) सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। सादुलशहर, श्रीकरणपुर व सूरतगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य और श्रीविजयनगर और राजियासर में प्रधान सामान्य महिला बनेंगी। घड़साना और पदमपुर में प्रधान पद एससी के लिए रिजर्व हुआ है। रायसिंहनगर में एससी महिला और अनूपगढ पंचायत समिति में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। खास बात यह है कि इस बार दो पंचायत समितियां नई बनाई गईं हैं। श्रीगंगानगर में अब पंचायत समिति उत्तर और दक्षिण दो बनाई गई हैं वहीं राजियासर को नई पंचायत समिति बनाया गया है।

No comments