Breaking News

बंगाल की खाड़ी में बारिश का मजबूत सिस्टम बन रहा

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटे में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच कलिंगपट्टनम के पास से गुजरते हुए तट पार करने की संभावना है। डीप डिप्रेशन कम दबाव वाले मौसम तंत्र का एक मजबूत चरण होता है, जो समुद्र के ऊपर बनता है और तेज हवाओं के साथ आगे बढ़ता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

No comments