Breaking News

देवरी कस्बे में ऑटो पाट्र्स की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जला

बांरा के देवरी कस्बे में भोयल रोड पर एक ऑटो पाट्र्स की दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान सदमे से परिवार की एक महिला बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें पूरे मकान में फैल गईं। पड़ोसियों ने आग देखकर तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। आग की खबर मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने टैंकरों और पानी की मोटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

No comments