Breaking News

बघेरे की दहशत से डरे लोग, घर की छत पर दिखा

अलवर में राजगढ़ के समीपवर्ती नया गांव बोलका में पिछले एक सप्ताह से बघेरे की लगातार गतिविधियां सामने आ रही हैं। बघेरा अब तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों का कहना है कि बघेरे की मौजूदगी से गांव में डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले बघेरा सतीश मीना के घर के बाड़े में आया था। इस दौरान वह एक स्वान को अपने जबड़े में दबाकर ले गया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण बघेरे की गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं।

No comments