Breaking News

घर में घुस कर तोडफ़ोड़ करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी कब्रिस्तान के निकट घर में घुस कर तोडफ़ोड़ करने पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई महेन्द्र ने आरोपी मोहित उर्फ डिब्बा पुत्र मनोज वाल्मीकि निवासी केदार चौक पुरानी आबादी, शीतला माता मंदिर के निकट रहने वाले अमन वाल्मीकि पुत्र रवि वाल्मीकि व सचिन उर्फ वकील वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस झगड़े को लेकर ईदगाह के निकट रहने वाले अकरम पुत्र शबीर मोहम्मद ने गत दिवस मुकदमा दर्ज करवाया था कि रात साढ़े 12 बजे मेरा भाई समीर पुत्र आरीफ बाथरूम करने बाहर आया तो देखा कि हमारे खाली प्लॉट में बाइक चोरी करने के लिए कुछ युवक जा रहे थे।

No comments