घड़साना-अनूपगढ़ सहित कई मंडियों में बाजार बंद
खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मांगों को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन महापड़ाव 21वें दिन भी जारी रहा। महापड़ाव स्थल पर किसानों की सभा हुई, जिसमें किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए आंदोलन को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की। आंदोलन के समर्थन में घड़साना, अनूपगढ़, रावला मंडी, 365 हेड और खाजूवाला सहित कई मंडियों में बाजार बंद रहे।
महापड़ाव स्थल पर बुधवार सुबह 8.15 बजे किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभा आयोजित की गई। इस दौरान अनूपगढ़ शाखा का पानी रिजर्व करने, चार में से दो ग्रुप के हिसाब से छह माह का रेगुलेशन एक साथ बनाने, खरीफ फसल की विशेष गिरदावरी कराकर प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दिलाने और सिंचाई विभाग के एडीशनल चीफ सुनील कटारिया को यहां से हटाने की मांग की गई।

No comments