Breaking News

ब्लैक स्पॉट पर अब सुरक्षा का 'एक्शन प्लान'

श्रीगंगानगर शहर और जिले की सड़कों पर हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट अब प्रशासन की प्राथमिकता में रहेंगे। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने की। कलक्टर ने ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान करने के निर्देश दिए। रोड मार्किंग, संकेतक, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होगी। जहां जरूरत होगी, वहां अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।

No comments