Breaking News

नगर परिषद ने दूसरे दिन भी उतारे शहर से बैनर, पोस्टर

श्रीगंगानगर नगर परिषद आयुक्त मिल्खराज चुघ के आदेशानुसार परिषद कर्मचारियों द्वारा बुधवार को दूसरे दिन भी रविन्द्र पथ सहित अन्य स्थानों से शहर में लगे अवैध पोस्टर, फ्लैक्स व होर्डिंग उतारने की कार्यवाही की जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर आदि का सर्वे कर इन्हें हटाने के लिए गठित टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में शहर के रविन्द्र पथ भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर पोस्टर, बैनर हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

No comments