लेखाधिकारियों ने एडीएम को दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर में राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग की लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग को लेकर बुधवार को राजस्थान एकाडन्टेन्ट्स एसोसिएशन और राजस्थान लेखा सेवा परिषद की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में राजस्थान एकाडन्टेन्ट्स एसोसिएशन और राजस्थान लेखा सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने राजस्थान लेखा सेवा के कार्यों की प्रकृति एवं दायित्वों के अनुरूप सेवा के नाम में परिवर्तन करने तथा वर्तमान पदों में संशोधन करने और लेखा संवर्ग की लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई है।
No comments