आढ़त दुकान के बाहर रखी मूंग की बोरी चोरी
हनुमानगढ़ धानमंडी में स्थित आढ़त की दुकान के बाहर रखी मूंग की एक बोरी चोरी हो गई। टाउन पुलिस ने आढ़त व्यापारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव चंदड़ा निवासी आढ़ती लवप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि एक किसान मंूग लेकर आया था। मूंग बोरियों में भर कर दुकान के बाहर रखा था। अगले सुबह आये तो एक बोरी मूंग 60 किलो गायब थी। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें दो बाइक सवार युवक एक बोरी मूंग चोरी करते दिखाई दिए।

No comments