Breaking News

पूर्व पार्षद अधेड़ पति पर मारपीट का आरोप

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी मल्टी पर्पज स्कूल ग्राउंड के पीछे रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही पीट दिया। आरोपी पति पूर्व पार्षद है। पुरानी आबादी पुलिस ने महिला के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय विनोद सहारण ने पर्चा बयान में बताया कि मेरा पति दलीप सहारण नशा करके घर आया। पूरी रात झगड़ा करता रहा। अगले दिन सुबह फिर झगड़ा करने लगा। नशा करने के लिए रुपए मांगे, मैंने रुपए देने से इंकार किया तो दांतों से मुझे काटा। मेरी बेटी काजल ने बीच बचाव किया।

No comments