सीआईडीसीबी को भेजी एफआईआर, जांच अधिकारी होगा नियुक्त
हनुमानगढ़ निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को काबू में करने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हाइकोर्ट से दो एफआईआर क्रेस होने के बाद तीसरी नई एफआईआर विधायक बंसल पर जंक्शन थाने में दर्ज करके सीआईडीसीबी मुख्यालय जयपुर को भेज दी गई है। मुख्यालय से जांच अधिकारी नियुक्त होने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। विधायक पर तीसरा मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस ने अधिवक्ता हरबंश सिंह चंदी पुत्र मेेहर सिंह निवासी सिविल लाइंस जंक्शन ने नगर परिषद के तत्कालीन सभापति गणेशराज बंसल पर मेरे तीनों भूखंडों से नगर परिषद के बोर्ड हटाने, तीनों प्लॉट के किसी अन्य के नाम करवाने व दस लाख रुपए देने की मांग की थी।
No comments