Breaking News

दोपहर बाद महापंचायत में पहुंचेंगे हनुमान बेनीवाल

श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा बिरानी में कचरा प्लांट के विरोध में आज दोपहर बाद महापंचायत होगी। प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में 5 महीनों से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। गोविंद गौधाम गौशाला नरसिंहपुरा बिरानी में होने वाली महापंचायत को आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल संबोधित करेंगे। हनुमान बेनीवाल के शाम 4 बजे पहुंचने की संभावना है। महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। महापंचायत को लेकर मंगलवार को आईपीएस ज्ञानेंद्र भारती, घमूड़वाली सीआई सतवीर मीणा ने सभास्थल का निरीक्षण किया। शाम तक लोगों के हजारों की संख्या में पहुंचने की संभावना है।

No comments