Breaking News

अनूपगढ में सिंचाई और पेयजल की मांग पर प्रदर्शन:जुलूस निकालकर उप तहसील कार्यालय में पहुंचे लोग

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में मंडी 365 हेड में सिंचाई और पेयजल की समस्या को लेकर आज बुधवार को किसान, व्यापारी और मजदूर सड़क पर उतर आए। त्रिवेणी संगम के बैनर तले तीनों वर्गों ने पानी की मांग को लेकर एक बड़ा जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पानी की मांग को लेकर नारे लगाए। यह जुलूस स्थानीय धान मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार और पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हुए उप तहसील कार्यालय पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सिंचाई और पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

No comments