Breaking News

प्रिंसिपल के मुंह पर कालिख पुतवाने वाली शिक्षिका रोशन दीप श्रीमाली सहित 3 सस्पेंड

अजमेर के पुष्कर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ैल की छात्रा से बैड-टच के आरोपी स्कूल प्रिंसिपल सुशील रिणवा के मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में शिक्षा विभाग ने छात्रा को कथित रूप से उकसा कर उसके द्वारा कालिख पुतवाने वाली डूंगरियाखुर्द गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रोशन दीप श्रीमाली सहित राउमावि कड़ैल के दो प्रयोगशाला सहायक हिया सोलंकी व रोशन कुमार रोलानिया को निलम्बित कर दिया। निलम्बन काल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अरांई व रोलानिया का सीबीईओ समग्र शिक्षा केकड़ी रहेगा।

No comments