Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रक, बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला

जयपुर जिले में नेशनल हाईवे 52 पर आज बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा चाकसू तहसील के कोथून गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 52 पर रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments