Breaking News

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 450 सीटें बढ़ीं, 64 हजार छात्रों को मिलेगा दाखिला

मेडिकल में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की नई सीट मैट्रिक्स में एमबीबीएस की 450 सीटें और बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही देश में एम्स जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को छोड़कर एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या 1,40,664 हो गई है। नई सीटें मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की मौजूदा प्रक्रिया के बीच जोड़ी गई हैं। एनएमसी के नए आदेश के मुताबिक, अब कुल 1,40,664 सीटों में 64,121 सरकारी और 76,543 निजी सीटें हैं। महाराष्ट्र में 150 सीटें का और इजाफा हुआ है।

No comments