Breaking News

कोटा सेंट्रल जेल के कैदी की मौत

कोटा सेंट्रल जेल में बंद 30 साल के कैदी की मौत हो गई। कैदी को तबीयत बिगडऩे पर एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कैदी बूंदी जिले का रहने वाला था। कोटा सेंट्रल जेल के सुपरीटेंडेंट भैरू सिंह राठौड़ ने बताया कि कैदी सीने की बीमारी से ग्रसित था, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 सितंबर को भी दिखाने गया था। आज सुबह करीब 4 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

No comments