Breaking News

पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू, 30 सितंबर को लग सकती आचार संहिता !

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है राज्य निर्वाचन आयोग आरक्षण और अन्य प्रक्रियाएं होने के बाद पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लगाएगा. सूत्रों के अनुसार 30 सितंबर को शाम 5 बजे पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग सकती है. 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों और 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषद के एक साथ चुनाव होंगे. एक साथ करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे. जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के लिए चुनाव होगा. बड़े चुनावी पैमाने को देखते हुए चार चरणों में मतदान कराने की तैयारी है.

No comments