साइबर ठगों का साथ देने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमीशन के लालच में साइबर ठगों को किराए पर बैंक खाते यानी म्यूल अकाउंट देने वालों पर शिकंजा कसा गया है। इसके तहत 10 हजार से ज्यादा अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। जान लें कि अकेले राजस्थान में 3 महीने के अंदर 10 हजार से ज्यादा संदिग्ध खाता धारकों को नोटिस जारी कर थाने तलब किया गया है।
बता दें कि नोटिस में ऐसे संदिग्धों को जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। समन में लिखा है कि नोटिस मिलने के बाद भी तय समय पर पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर पुलिस सीधी गिरफ्तारी करके जेल भेजने की कार्रवाई कर सकती है।

No comments