Breaking News

11 केवी लाइन से टकराई ट्रैक्टर की मशीन:करंट लगने से 3 किसान झुलसे

बारां के किशनगंज थाना क्षेत्र में रामनगर-रेलावन लाइन पर भभूका गांव के पास खेत में सिंचाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्यूबवेल की पानी की मोटर निकालते समय ट्रैक्टर में लगी मशीन ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे करंट फैल गया और तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ट्रैक्टर के टायर भी जल गए। जानकारी के अनुसार, किसान ट्रैक्टर में लगी मशीन की मदद से खेत में ट्यूबवेल की मोटर निकाल रहे थे। इसी दौरान मशीन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

No comments