खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 30 घंटे रहेंगे बंद
खाटूश्याम बाबा का 9 सितंबर को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 9 सितंबर को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार किया जाएगा।
इस कारण मंदिर में साढ़े 30 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 8 सितंबर की रात 10 बजे से 10 सितंबर की सुबह मंगला आरती के समय 4:30 बजे तक बाबा खाटूश्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा।

No comments