जैसलमेर में बारिश नहीं होने से फसलों पर संकट
जैसलमेर जिले में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे अब गांवों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को पानी की जरूरत है, लेकिन बारिश नहीं होने से फसलें सूखने लगी हैं।
कई जगह फसलें मुरझाने लगी हैं। अगर जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलें पूरी तरह सूख सकती हैं। इससे किसानों को पैदावार कम होने का डर सता रहा है। किसान रोज बारिश की उम्मीद में आसमान देखते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

No comments