Breaking News

जंगल से आबादी इलाके में आया लेपर्ड: देखकर डरे लोग

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित गजसिंह जी की बाड़ी में लेपर्ड की दस्तक से दहशत फैल गई। आस-पास सज्जनगढ़ अभयारण्य होने से जंगल एरिया है। ऐसे में संभवत लेपर्ड जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आया था। अंबामाता थानाधिकारी हुकमसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन लेपर्ड कहीं नजर नहीं आया। लोग काफी सहमे और डरे हुए थे। लोगों के साथ हमने भी इधर-उधर लेपर्ड को तलाश लेकिन नहीं दिखा।

No comments